Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने संतरे के खेत में दो कतारों के बीच हल्दी लगाई है जो 7 माह की हो गई है, पत्तों पर भूरे धब्बे दिख रहे हैं उपचार बतायें

  • अमित चौरसिया

6 दिसम्बर 2022, भोपाल । मैंने संतरे के खेत में दो कतारों के बीच हल्दी लगाई है जो 7 माह की हो गई है, पत्तों पर भूरे धब्बे दिख रहे हैं उपचार बतायें  –

समाधान- आपने संतरे के बगीचे में दो कतारों के बीच 7 माह पूर्व हल्दी लगाई जिसके पत्तों पर धब्बे दिख रहे हैं। आपका प्रयास अनुकरणीय है। आमतौर पर हल्दी 7-8 माह में तैयार हो जाती है फिर भी यदि पत्तियां हरी हो तो एक छिडक़ाव डायथेन एम 45 की 2 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर एक छिडक़ाव किया जा सकता है। इसके अलावा कोई और ताम्रयुक्त फफूंदनाशी का छिडक़ाव भी अच्छे परिणाम देंगे। पत्तियां यदि सूख रही हैं तो छिडक़ाव पर खर्च न करें। अब हल्दी की खुदाई का कार्यक्रम बना लें यह अधिक उचित होगा। वैसे उसकी प्रोसेसिंग करना हितकर होता है।

महत्वपूर्ण खबर: 6 जिलों में पान खेती को बढ़ावा देने सरकार दे रही अनुदान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile