Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने टमाटर लगाया है, कृपया उचित तकनीकी बतायें ताकि अच्छी पैदावार मिल सके

  • शंभूनाथ चौरे

24 अगस्त 2022, भोपाल । मैंने टमाटर लगाया है, कृपया उचित तकनीकी बतायें ताकि अच्छी पैदावार मिल सके –

समाधान- टमाटर फसल हो या कोई और सब्जी फसल इन दिनों उसका रखरखाव जरूरी है। आप निम्न उपाय करें।

  • 4-5 सप्ताह पूर्व की गई रोपाई वाले खेत में 30 किलो/एकड़ के हिसाब से यूरिया डालें यथासंभव यूरिया डालने के पहले खरपतवारों को खेत से बाहर कर दें। ताकि उर्वरक का पूरा-पूरा लाभ फसल को मिल सके।
  • यदि पानी नहीं गिरा हो तो पहले हल्की सिंचाई करके नमी में यूरिया डालें अधिक लाभ होगा।
  • यदि अधिक वर्षा हो गई हो तो उचित जल निकास की व्यवस्था करें।
  • इस समय हानिकारक कीटों का प्रकोप संभव है। विशेषकर सफेद मक्खी की रोकथाम के पूरे प्रयास करें। रोकथाम के लिये मैलाथियान 50 ई.सी. की 400 मि.ली. मात्रा 250 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।
  • फलमक्खी के प्रकोप को रोकने के लिये रोगग्रस्त फलों को तोडक़र नष्ट करें तथा 500 ग्राम कार्बोरिल 50 ईसी घुलनशील चूर्ण को 250 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।

महत्वपूर्ण खबर: उज्जैन एवं रीवा संभागों में कई जगह बारिश, सिंगरौली में 120.4 मिमी वर्षा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile