Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

सरसों में कीट समस्या के निवारण के लिये उचित उपाय बतायें। ताकि हानि से रोका जा सके

  • चन्द्रकांत पटेल

12 जनवरी 2023,  भोपाल ।  सरसों में कीट समस्या के निवारण के लिये उचित उपाय बतायें। ताकि हानि से रोका जा सके –

समाधान- सरसों की फसल में इस वक्त माहो के अलावा कुछ और कीट आ सकते हैं। उनको नियंत्रित करने के लिये उपाय तत्काल करें अन्यथा उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

  • चितकबरा कीट (पेंडीबग) के अलावा आरामक्खी बहुतायत से दिखती है और क्षति पहुंचाती है। इसके लिए इमिडाक्लोप्रिड 70 प्रतिशत डब्ल्यूएस का उपयोग करें ।
  • बालों वाली सूंडी के प्रकोप को रोकने के लिये 500 मि.ली., एकालाक्स  25 ई.सी अथवा 200 मि.ली. नुवान 76 ई.सी. को 200 लीटर पानी में प्रति एकड़ के हिसाब से दो छिडक़ाव 15 दिनों के अंतर से करें।
  • तापमान बढऩे पर (फरवरी में) फसल पर भभूतिया रोग भी आ सकता है। बचाव हेतु 2 ग्राम सल्फेक्स/लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile