Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मेरे पास नींबू, संतरे का बगीचा है, फल आ रहे हैं अच्छी पैदावार के लिये क्या करें

  • राधेश्याम चौबे

20 नवम्बर 2022, भोपाल । मेरे पास नींबू, संतरे का बगीचा है, फल आ रहे हैं अच्छी पैदावार के लिये क्या करें  –

समाधान– इस मौसम के ये मौसमी फल हैं। जिनका रखरखाव समय से करना बहुत जरूरी है। जितनी अच्छा रखरखाव उतनी ही अच्छी फसल उद्यानिकी फसलों में जैसा लगता है। यदि थोड़ी सी गलती हो जाये तो उत्पादन गिरता है। आप निम्न उपाय करें-
द्य गोबर की पकी हुई खाद 60 किलो प्रति पौध के हिसाब से थाला बनाकर सक्रिय जड़ों के घेरे में डालें।

  • 2-5 किलो अमोनियम सल्फेट भी प्रति पौध के अनुरूप दिया जाये।
  • फलों में रस और मिठास के लिये 1.5 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश भी प्रति पौधा दिया जाये।
  • यथा संभव 1 प्रतिशत बोर्डोमिश्रण के घोल का भी एक छिडक़ाव किया जाये।
  • उपरोक्त सभी कार्य निंदाई/गुड़ाई करने के उपरान्त करें।