Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- वर्षाऋतु में ग्वारगम लगाना चाहता हूं बीज कहां से मिलेगा कीट/रोगों की रोकथाम के लिये कौनसी दवा का उपयोग करें।

– प्रकाशचंद्र माली, महिदपुर
समाधान– अपने ग्वारगम के बीज के बारे में जानकारी चाही है। आपके जिले उज्जैन में सब्जी बीज विक्रेता तथा नजदीक के जिले इंदौर में सब्जियों के बीज की निजी कम्पनियां हैं आपको इसके अलावा अपने जिले के उपसंचालक उद्यानिकी जिनका दूरभाष 0734-2510358 है से भी आप ग्वारगम के बीज के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हंै। आपने विशेषकर कीट रोग के नियंत्रण के लिये उपाय चाहे है जो निम्न बिंदुओं में सीमित है।

  • कीट में प्रमुख रूप से कतरा, मोयला, कवरे के नियंत्रण के लिये प्रकाश प्रपंच लगाना सबसे अच्छा उपाय है। अन्य कीटों के नियंत्रण हेतु  डायमिथिएट 30 ई.सी. की 1000 से 1250 मि.ली. मात्रा प्रति हेक्टर के हिसाब से 15 दिनों के अंतर से दो छिड़काव करें।
  • रोगों में झुलसा तथा भभूतिया सामान्य रूप से आते हंै उपचार हेतु झुलसा के लिये  2-3 किलो ताम्रयुक्त फफूंदनाशी 2-3 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिड़काव करें। भभूतिया के नियंत्रण के लिये 25 किलो गंधक/हे.की दर से भुरकाव करें।