Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

हमारे पास सिंचाई का साधन  है क्या हम सोयाबीन लगा सकते हैं, मिर्च के फूल झड़ रहे हैं, उपाय बतायें

  • अर्जुन बढ़ान

6 जुलाई 2022, हमारे पास सिंचाई का साधन  है क्या हम सोयाबीन लगा सकते हैं, मिर्च के फूल झड़ रहे हैं, उपाय बतायें  –

समाधान–  आपके पास सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं तो आप बतर आते ही बुआई कर सकते हैं चूंकि सिंचाई के साधन है, आवश्यकता पडऩे पर सिंचाई जरूर की जाये। बुआई के समय ध्यान रखें उर्वरक/बीज मिश्रण नहीं करें तथा 43 किलो यूरिया, 375 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 33 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/ हे. की दर से डालें। बीज का उपचार तीनों प्रकार से तथा अंकुरण परीक्षण करके ही बीज दर निर्धारित करें।

मिर्च में फूल झडऩे के कई कारण हो सकते हैं आप पौधों पर एन.ए.ए. (नेप्थलिन एसिटिक एसिड) वृद्धि कारक हार्मोन्स का 10-40 पी.पी.एम. (10 से 40 कि.ग्राम/लीटर पानी में) घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile