Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मिर्च के पत्ते सिकुड़ रहे हैं, माथा भी बन रहा है- कृपया उपाय बतायें

  • सुरेश रघुवंशी

21 जुलाई 2022, भोपाल । मिर्च के पत्ते सिकुड़ रहे हैं, माथा भी बन रहा है- कृपया उपाय बतायें  –

समाधान– मिर्च में यह रोग प्राय: सामान्य रूप से आता है जिसके लक्षण जब दिखाई पड़ते हैं तब तक देरी हो चुकी होती है क्योंकि यह बीमारी एक कीट के द्वारा लाई और फैलाई जाती है उस कीट को सफेद मक्खी कहा जाता है। यदि आप हर वर्ष मिर्च लगाते हैं तो आने वाले समय में सर्वप्रथम इस सफेद मक्खी की क्रियाशीलता पर विशेष नजर रखें ताकि रोग के लक्षण दिखने के पूर्व ही उसके नियंत्रण के उपाय शुरू किये जा सकें। निम्न उपाय करें।

  • फसल पर रोगोर 1 मि.ली. के साथ सल्फेक्स 1 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर दो छिडक़ाव 15 दिनों के अंतर से करें।
  • अथवा डायजिनान 20 ई.सी., संपर्क एवं उदर कीटनाशक की 1625-2000 मि.ली. मात्रा/हेक्टर की दर से 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें या 40 डब्ल्यू.पी. 1500-2500 ग्राम दवा का घोल बनाकर छिडक़ाव करें या 4′ दानेदार दवा को 20 किलो/हेक्टर की दर से खेत में नमी रहते बिखेरें।

महत्वपूर्ण खबर:बायो फर्टिलाईजर और कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है केन्द्र सरकार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile