Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

सोयाबीन में कीटनाशक का प्रयोग कम कैसे करें

2 सितम्बर 2022, भोपाल । सोयाबीन में कीटनाशक का प्रयोग कम कैसे करें –

समाधान- सोयाबीन के कीट विशेष गंध की ओर आकर्षित होते हैं। मालवा-निमाड़ में सुआ पालक की भाजी रूचि से खाई जाती है। यही सुआ में ऐसी गंध होती है जो पत्तियां खाने वाली इल्लियों और पतंगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कीट सुआ पर आ जाते हैं और सोयाबीन की फसल सुरक्षित रहती है। इसके लिए 12 लाइन सोयाबीन की और 2 लाइन सुआ की डालें। अर्थात् सोया और सुआ का 12: 2 का अनुपात रखें। कतार से कतार की दूरी 45 सेमी रखें। 222 लाइन सोया की और 38 लाइन सुआ की आएगी अर्थात् एक हेक्टेयर के बजाय सिर्फ 1710 वर्ग मीटर में कीटनाशक लगेगा। क्विनालफास, लेम्बडा और इंडोक्साकार्ब जैसे कीटनाशक की मात्रा घट जाएगी। इस तरह 5 गुना कीटनाशक की मात्रा कम कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर:इंदौर कृषि महाविद्यालय में आज से तालाबंदी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile