Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गुड़मार की खेती कैसे करें

18 मार्च 2023, भोपाल । गुड़मार की खेती कैसे करें –

समाधान – गुड़मार अथवा मधुनाशिनी यह वनौषधि अधिकतर उद्यानों में लगाई जाती है। यह एक रोमश काष्ठमयलता है इसके पत्ते नोकदार तथा मृदु रोमश होते हंै। पुष्प छोटे-छोटे पीले रंग के होते हैं। इसकी जड़ उपयोगी है। यह वनौषधि वनों में प्राकृतिक रूप से काफी मात्रा में मिलती है। इसकी खेती बीजों द्वारा या कलमों द्वारा की जाती है। बीजों द्वारा पॉली पैक में इसकी पौध नर्सरी विकसित कर लगाते हैं। फरवरी-मार्च में विकसित पौध का प्रत्यारोपण विधिवत खेत में करें। वर्षाकाल में यह लता विकसित होकर खूब फलने-फूलने लगती है इसकी जड़ों का उपयोग खांसी, हृदयरोग आदि में किया जाता है।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile