Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने थोड़े क्षेत्र में भिन्डी लगाई है, रखरखाव के बारे में बतायें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

  • जमुना प्रसाद

21 जुलाई 2022, भोपाल । मैंने थोड़े क्षेत्र में भिन्डी लगाई है, रखरखाव के बारे में बतायें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके –

समाधान– इस वर्ष का मौसम मानसून की अनिश्चितता के कारण ऐसा हो गया है कि संसाधनों, खास कर सिंचाई साधनों का उपयोग फूंक-फूंक कर हो। बरसात के कारण आमतौर पर भिंडी की फसल पर विपरीत असर देखा गया है परंतु इस वर्ष भिन्डी को अधिक से अधिक क्षेत्र में लगाकर अतिरिक्त आय का साधन बनाया जा सकता है क्योंकि खरीफ की फसलों पर प्रश्न चिन्ह लगता प्रतीत होगा अब यदि भविष्य में अच्छा पानी गिर भी गया तो खरीफ बुआई का क्षेत्र सुकड़ा सिमटा ही रहेगा। आप निम्न उपाय करें।

  • फूल आने के एक सप्ताह बाद फल निकाल लें नहीं तो कड़े हो जायेंगे।
  • खेत में सतत नमी बनाये रखें तथा यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करंे तो भी खरपतवार निकालने तथा सिंचाई के बाद 20-25 किलो यूरिया का छिडक़ाव करके अच्छा लाभ लिया जा सकता है।
  • फली छेदक कीट सक्रिय हो सकता है रोकथाम के लिये मैलाथियान 50 ई.सी. का 500 मि.ली. /हे. की दर से छिडक़ाव करें।
  • वहां की स्थानीय फसल लघु धान्यं को अधिक रकबे में लगायें।

महत्वपूर्ण खबर:बायो फर्टिलाईजर और कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है केन्द्र सरकार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile