Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

टमाटर की खेती पहली बार कर रहा हूं। टमाटर फट रहे हैं, उपाय बतायें।

01 फरवरी 2024, भोपाल: टमाटर की खेती पहली बार कर रहा हूं। टमाटर फट रहे हैं, उपाय बतायें – टमाटर में फल फटने के कई कारण हैं। बहुधा फल अनियमित व अव्यवस्थित सिंचाई के कारण भी फटते हैं। न्यूनतम तथा अधिकतम तापक्रम में अधिक उतार-चढ़ाव भी फल फटने का कारण बनता है। इसको खेत में पलवार (मल्च) बिछाने से  फटने वाले फलों को रोका जा सकता है।

फसल में अधिक नत्रजन तथा कम पोटाश देने के कारण भी फल फटते हैं सुनिश्चित कीजिए की आपके खेत में पर्याप्त जैविक पदार्थ है जो तत्वों के पौधों द्वारा अवशोषण में सहायक होता है। संतुलित खाद का उपयोग करें।

यदि आपने टमाटर अधिक चूना वाली या हल्की दोमट मिट्टी में लगाये हैं तो ऐसी भूमि में सामान्यत: बोरोन नामक तत्व की कमी पाई जाती है। जिसके कारण भी फल फटने लगते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ऐसी स्थिति में बोरान की पूर्ति के लिये 0.3 से 0.4 प्रतिशत बोरेक्स के घोल का छिड़काव करें। रोपाई के 4 सप्ताह बाद छिड़काव करने से अधिक लाभ मिलता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)