सरसों में रोगों की रोकथाम कैसे करें
योगेश्वर पाटीदार
20 जनवरी 2024, भोपाल: सरसों में रोगों की रोकथाम कैसे करें – सरसों में प्रमुख रूप से काले धब्बे वाला रोग, सफेद रतुआ, डाऊनी मिल्ड्यू तथा तना गलन प्रमुख हैं।
फसल पर काला धब्बा, सफेद रतुआ या डाऊनी मिल्डयू रोग दिखते ही, डाइथेन एम-45 के 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव 15 दिन बाद अवश्य दोहरायें। एक एकड़ में 200 लीटर घोल अवश्य छिड़के।
यदि आपके क्षेत्र में सरसों में तना गलन रोग हर वर्ष आता है तो बुआई के 45-50 दिन बाद बाविस्टीन के 0.1 प्रतिशत घोल का छिड़काव कर देें। आवश्यकता पडऩे पर 15 दिन बाद छिड़काव दोहरायें।
Advertisements
Advertisement
Advertisement
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम)


