किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

शहडोल के किसान ने यूट्यूब देखकर किया नवाचार, 45 डिग्री में करके दिखाई सेब की खेती

21 जुलाई 2023, शहडोल: शहडोल के किसान ने यूट्यूब देखकर किया नवाचार, 45 डिग्री में करके दिखाई सेब की खेती – शहडोल जिले के करकटी गांव के रहने वाले किसान रामसजीवन नई तकनीकों को भरपूर प्रयोग कर खेती में नये-नये एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही रामसजीवन डिजीटल दुनिया का भी पूरा फायदा उठा रहे है। इन सब चीजों के प्रयोग से रामसजीवन ने एक ऐसी फसल की खेती की हैं , जो हर किसी को हैरान कर रही हैं। शहडोल के किसान रामसजीवन कचेर ने सेब की खेती को लेकर सफल प्रयोग किया हैं। ऐसा माना जाता हैं कि सेब की खेती ठंडे प्रदेशों में होती हैं। लेकिन किसान रामसजीवन ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कश्मीर की अपेक्षा गर्म तापमान वाले क्षेत्र शहडोल में भी सेब की खेती करने में सफलता हासिल की हैं।

Advertisement1
Advertisement

रामसजीवन कचेर का कहना हैं कि उन्होंने डेढ़ साल पहले सेब की खेती की शुरूआत यूट्यूब देखकर की थी। उन्होंने खेती की शुरूआत में करीब 45 पौधौं को प्रयोग के रूप में मंगवाकर लगवाये थे।

किस तकनीक से तैयार किया पौधा

रामसजीवन कचेर ने बताया की नई तकनीक से सेब के फल को ऐसा बनाया गया हैं कि अब यह 40-45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी तैयार हो सकता हैं। रामसजीवन ने आगे कहा कि उनको पौधे देते समय बताया गया था कि इजरायली टेक्नोलॉजी से सेब के पौधे को तैयार किया जाता हैं। इस तकनीक के कारण पौधे इतना अधिक तापमान भी सह लेते हैं।

बाजार के सेबों से भी ज्यादा शानदार स्वाद

किसान रामसजीवन जी ने बताया कि उनके खेत में जो सेब के फल लगते हैं, उनका स्वाद बाजार के सेबों से भी ज्यादा शानदार हैं और यह फल स्वाद में स्वादिष्ट और बहुत मीठे होते हैं। उनका मानना हैं कि ऐसा इसलिए हैं क्योकि उन्होंने सिर्फ जैविक कीटनाशक और जैविक खाद का ही प्रयोग किया है। जिसके कारण यह फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हैं।

Advertisement8
Advertisement
यूट्यूब के बेहतर प्रयोग से हुए सफल 

गौरतलब हैं कि आज के समय में जिस तरह का डिजीटल जमाना चल रहा हैं, हमारे देश के किसान भी इस टेक्नोलॉजी का उपयोग करने में पीछे नहीं हट रहे हैं, और इसका भरपूर इस्तेमाल भी कर रहे हैं। नई तकनीकों के प्रयोग से नये-नये एक्सपेरिमेंट कर नयी फसल लगा रहे हैं और नए लोगों से संपर्क बना रहे हैं। किसानों की टेक्नोलॉजी मे दिलचस्पी और मेहनत का फायदा भी इनको मिल रहा हैं। किसान रामजीवन जी की सफलता की कहानी भी इन्हीं में से एक हैं। जिनकी आज हर कोई सराहना कर रहा हैं और बाकि के किसान भी इसे देखकर प्रेरित हो रहे हैं।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement