Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 8 ज़िलों में भारी वर्षा की संभावना

20 जुलाई 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश के 8 ज़िलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान  राज्य के इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के ज़िलों में  अधिकां स्थानों पर , भोपाल और जबलपुर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर , रीवा, ग्वालियर और शहडोल   संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा चंबल और सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। नर्मदापुरम, बड़वानी, छिंदवाड़ा और सिवनी ज़िलों में भारी वर्षा हुई , जबकि खंडवा , इंदौर, हरदा और उज्जैन ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1  जून से आज तक दीर्घावधि औसत से 14 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 7 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 21 % से अधिक वर्षा हो चुकी है। मध्यप्रदेश में जिन ज़िलों के विभिन्न स्थानों  पर न्यूनतम 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है , उनके आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्यप्रदेश – क़ुराई (सिवनी )  83.0 , उमरेठ (छिंदवाड़ा ) 70.6 ,परासिया 65.1, हर्राई 50.0, अमरवाड़ा  35.0 , छिंदवाड़ा  एडब्ल्यूएस  29.2 , बिछुआ 21.6 , तमिया  20.0 ,खजुराहो ए ईआरओ (छतरपुर )  23.0 , मटियारी (मंडला ) 22.0 , मंडला  21.0 ,  नारायणगंज   20.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।          

पश्चिमी मध्यप्रदेश – पचमढ़ी ( नर्मदापुरम )  97.0, बाबई (माखन नगर )  22.0 , सिवनी मालवा 34.0 , वरला ( बड़वानी )  75.0 ,बड़वानी 32 , नया हरसूद (खंडवा ) 55, खाचरौद (उज्जैन ) 47.0 ,झारडा 46.0 ,नागदा  40.0 , बड़नगर  28.0 , हरदा 43.7,इंदौर 42.4 ,शाहपुर ( बैतूल )   39.6 ,आमला 34.0 ,उमरबन ( धार )  34.0 , बदनावर  23.0 , इच्छावर (सीहोर )  34.0 , रेहटी  32.4 , भावगढ़ ( मंदसौर ) 33.0  , झिरन्या  30.0 , खरगोन  एडब्ल्यूएस  23.6 , गोगांवा  23.0  ,  जोबट (अलीराजपुर )  28.6 ,सोंडवा  20.0 ,खिरकिया (हरदा )  24.2 , सीतामऊ ( मंदसौर )  25.4 , पचोर ( राजगढ़ ) 24.0 ,  जावरा  ( रतलाम ) 23.0 , सैलाना  23.0 ,आलोट  23.0 , नीमच एडब्ल्यूएस  20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने  21 जुलाई की प्रातः 8 :30  बजे तक का मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार छिंदवाड़ा , सिवनी,नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन , बड़वानी, इंदौर और उज्जैन ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। इन  ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, रायसेन, सीहोर ,भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर,  झाबुआ  , रतलाम और देवास ज़िलों में भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य संभागों के ज़िलों में कुछ जगह, कहीं -कहीं , अनेक और अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और वज्रपात हो सकता है। आज 20  जुलाई  के नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें