Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

गेहूं की नवीनतम उच्च उपज देने वाली किस्में कौन सी हैं?

18 नवम्बर 2023, भोपाल: गेहूं की नवीनतम उच्च उपज देने वाली किस्में कौन सी हैं? – वर्तमान मे किसान खरीफ सीजन की फसलों की कटाई कर मंडियों में फसल को बेच रहे हैं । वही दूसरी तरफ किसानों ने रबी सीजन की एक प्रमुख फसल गेंहू की बुवाई भी शुरू कर दी हैं। लेकिन अधिक पैदावार लेने के लिए उन्नत किस्मों का चुनाव करना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। किसानों को किस्मों का चुनाव बुवाई का समय व उत्पादन क्षेत्र के हिसाब से करना चाहिए। नीचे तालिका में गेहूं की उन्नतशील किस्में दी गई हैं।

किस्मेंqtl./Ha में उपज क्षमताqtl./Ha में औसत उपज
पूसा तेजस, (HI-8759) Duram7057
पूसा अनमोल, (HI-8737) Duram6553.04
पूसा मालवी, (एचडी-4728) Durum6854.02
JW-33826859.02
Raj-42385545.5
गेहूं की नवीनतम उच्च उपज देने वाली किस्में कौन सी हैं?
शरबती गेहूं की किस्में

राज्य में लगभग 9.00 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में शरबती गेहूं उगाया जा रहा है। शरबती गेहूं की प्रमुख किस्में C-306, सुजाता (HI-617) JWS 17, अमर (HW 2004), अमृता (HI 1500), हर्षिता (HI 1531), HD 2987, JW – 3173 आदि लोकप्रिय हैं।

ड्युरम गेहूं की किस्में

राज्य में लगभग 16.00 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ड्युरम गेहूं उगाया जा रहा है। ड्युरम गेहूं पूसा अनमोल (HI – 8737), पूसा मालवी (HD – 4728), पूसा तेजस (HI 8759), मालवश्री (HI – 8381), मालव शक्ति (HI- 8498), मालव रत्न (HD-4672), MP0 – 1215, पूसा मंगल (HI-8713), पूसा पोषण (HI 8663), JW-1255, JW- 1106 आदि प्रमुख किस्में लोकप्रिय हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सामान्य गेहूं की किस्में

राज्य में सामान्य गेहूं लगभग 75.00 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जा रहा है। लोक-1, जीडब्ल्यू – 322, जीडब्ल्यू – 273, जीडब्ल्यू – 366, जीडब्ल्यू – 173, एमपी – 1203, आरवीडब्ल्यू – 4106, जीडब्ल्यू – 451, जीडब्ल्यू 3288, जेडब्ल्यू – 3211, जीडब्ल्यू – 3382, जेडब्ल्यू – 1358 आदि, प्रमुख किस्में लोकप्रिय हैं। (Lok-1, GW – 322, GW – 273, GW – 366, GW – 173, MP – 1203, RVW – 4106, GW – 451, GW 3288, JW – 3211, GW – 3382, JW – 1358 आदि।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)