Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

विजेता गोल्ड उच्च उपज देने वाली मूंग की किस्म

विजेता गोल्ड उच्च उपज देने वाली मूंग की किस्म – विजेता गोल्ड श्रीराम सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित मूंग की एक किस्म है। यह किस्म पीला मोजक वायरस के प्रति अत्यधिक सहनशील है। इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 75 से 80 सेंटीमीटर तक रहती है। इस पर फलियाँ गुच्छों में लगती है, और एक फली में 12 से 14 दाने पाए जाते हैं।

जायद (ग्रीष्म) मौसम में विजेता (एसआरपीएम-26)  62 से 65 दिन में पक जाती हैं । वहीं खरीफ मौसम में यह पकने में 70-75 दिन का समय लेती हैं।

इसका अनाज चमकदार, मोटा और हल्का हरे रंग का होता है। मूंग की यह किस्म पकने पर गिरती नहीं है। किसान इसकी सिर्फ एक बार ही कटाई कर सकते हैं। यह जायद (ग्रीष्म) एवं ख़रीफ़ मौसम के लिए उपयुक्त हैं। इस किस्म के 2 किलो के पैकेट की कीमत 550 रूपये हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)