Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जरबेरा की खेती से होती है जबरदस्त कमाई, क्योंकि इसकी है बहुत डिमांड

05 मई 2025, नई दिल्ली: जरबेरा की खेती से होती है जबरदस्त कमाई, क्योंकि इसकी है बहुत डिमांड – वैसे तो किसान पारंपरिक खेती के साथ अब फलों और फूलों की भी खेती करने लगे है लेकिन आज हम  यहां ऐसे फूल की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है जिसका उत्पादन कर न केवल किसान जबरदस्त कमाई कर सकते है बल्कि इसकी खेती में लागत भी ज्यादा नहीं लगती है। यहां बात हो रही है जरबेरा फूल की।

जरबेरा फूल की डिमांड बाजारों में पूरे साल बनी रहती है इसलिए इसका उत्पादन कर अच्छा खासा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इसके खूबसूरत फूलों का उपयोग कई डेकोरेशन की चीजों में होता है। जरबेरा की खेती बहुत लाभकारी होती है जरबेरा की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का pH 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए खेत की 3 से 4 बार जुताई करनी चाहिए। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। जरबेरा के पौधे 30-40 सेमी की दूरी पर लगाना चाहिए और पौधों को नियमित रूप से रोजाना पानी देना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 3 महीने में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में जरबेरा की खेती करने से लगभग 1-1.5 लाख फूल प्रति वर्ष प्राप्त किए जा सकते है आप इसकी खेती से आप लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है|

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बिजाई का समय

जरबेरा की खेती, सितंबर से अक्टूबर और फरवरी से मार्च तक की जाती है|

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सिंचाई

जरबेरा की बिजाई के बाद कई बार खुले पानी से सिंचाई करें| गर्मियों में सिंचाई 5 दिन के अंतराल पर और सर्दियों में 10 दिनों के अंतराल पर करें| ज़मीन में ज्यादा नमी ना हो क्योंकि इसके कारण बीमारियां हो सकती हैं I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com