Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

रैलिस ने धान में ब्राउन प्लांट हॉपर नियंत्रण के लिए नया कीटनाशक बेंज़िला लॉन्च किया

02 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: रैलिस ने धान में ब्राउन प्लांट हॉपर नियंत्रण के लिए नया कीटनाशक बेंज़िला लॉन्च किया – रैलिस इंडिया लिमिटेड ने एक नया धान फसल सुरक्षा उत्पाद, ‘बेंज़िला’ लॉन्च किया है। बेंज़िला (सक्रिय संघटक बेंज़पाइरीमॉक्सन 15% + फ़िप्रोनिल 10%) जापान की एक पेटेंटेड बीपीएक्स तकनीक द्वारा संचालित एक अत्याधुनिक उत्पाद हैं। यह उत्पाद फसल प्रबंधन प्रथाओं को फिर से परिभाषित करने, पैदावार बढ़ाने और किसानों को लाभ पहुंचाने का वादा करता है।

रैलिस इंडिया और जापान की एग्रो केमिकल कंपनी निहोन नोह्याकु कंपनी लि.(जापान) के बीच साझेदारी का परिणाम है कि बेंजिला के अनूठे फॉर्मूलेशन में आईजीआर तकनीक शामिल है।यह उत्पाद धान की फसलों में ब्राउन प्लांट हॉपर (बीपीएच) संक्रमण का लंबे समय तक और निरंतर नियंत्रण सुनिश्चित करता है।

ब्राउन प्लांट हॉपर को धान फसल के लिए सबसे विनाशकारी कीटों में से एक माना जाता है । यह कीट पौधों से रस चूसकर फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, जिससे ‘हॉपर बर्न’ होता है। यह घासदार बौनी बढ़त देने वाला विषाणु (ग्रासी स्टंट वायरस) और खुरदुरी बौनी बढ़त पैदा करने वाले विषाणु (रैगेड स्टंट वायरस) जैसी वायरल बीमारियों को प्रसारित करके अप्रत्यक्ष क्षति का कारण बनता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लॉन्च अवसर पर रैलिस इंडिया के एमडी और सीईओ, संजीव लाल ने कहा, “कृषि उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है। बेंज़िला की शुरूआत के साथ, हमारा लक्ष्य भारत में धान की फसलों में बीपीएच के प्रबंधन के तरीके को मजबूत करना है। “

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

रैलिस इंडिया लिमिटेड के सीओओ एस नागराजन ने कहा, ″बेंज़िला धान किसानों के लिए हमारा महत्वपूर्ण उत्पाद है । दो अत्यधिक प्रभावी तकनीकों का एक अनूठा मिश्रण होने के कारण, इसे निम्फ़ और वयस्क बीपीएच दोनों कीटों को नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मल्टीस्टेज उत्पाद बाजार में अन्य कीटनाशक समाधानों से अपनी अनूठी भिन्नता का प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्पाद भारत में पहली बार पेश किया जा रहा है।″

बेंज़िला को सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में किया जायेगा लॉन्च

एस नागराजन ने बताया कि बेंज़िला को सबसे पहले छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया जा रहा है। बाद में इसे आने वाले महीनों में अन्य प्रमुख धान उत्पादक राज्यों जैसे – कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी पेश किया जाएगा । रैलिस इंडिया द्वारा  देश के 80  प्रतिशत जिलों को कवर करने वाले मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से बेंज़िला बड़ी संख्या में किसानों के लिए उपलब्ध होगी ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )