Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

नैनो यूरिया का उपयोग करने की सलाह

3 नवम्बर 2022, विदिशा । नैनो यूरिया का उपयोग करने की सलाह – जिले के कृषकों को नैनो यूरिया का उपयोग करने की सलाह कृषि विभाग के माध्यम से दी गई है। इसके लिए बकायदा प्रशिक्षण भी समयांतराल पर आयोजित किए जा रहे हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहायक संचालक श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि एक दिवसीय कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें इण्डियन फार्मर्स, फर्टिलाईजर, कॉपरेटिव लिमिटेड के द्वारा नेनो यूरिय पर आधारित गहन जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया है।

सहायक संचालक श्री महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तरल यूरिया (नेनो यूरिया) का उपयोग किसानबंधु सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं। यह मुख्यतः अंकुरण फसल के उपरांत 30 से 40 दिवस के बीच पाईपों के माध्यम से छिड़काव कर सकते हैं ततसंबंध में यदि किसी कृषक को नेनो यूरिया के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो वे विकासखण्ड मुख्यालयों पर ग्रामीण वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों से अथवा उप संचालक कार्यालय से भी कार्यालयीन दिवसों अवधि में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

कब और कैसे करे नैनो यूरिया का उपयोग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद के लिए परेशान हो रहे किसान, सोसायटियों में खाद विक्रय बंद

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें