Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)फसल की खेती (Crop Cultivation)

समस्या : पशुओं का दूध और उसकी गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं?

25 नवम्बर 2023, भोपाल: समस्या : पशुओं का दूध और उसकी गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं?– समाधान : दुधारु पशुओं का दूध और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें संतुलित पौष्टिक आहार उनकी शारीरिक आवश्यकता एवं उनके दूध उत्पादन के स्तर के अनुसार खिलाना चाहिए। दुधारु पशुओं को भरपूर मात्रा में अच्छा हरा चारा खिलाना चाहिये और उनके दाने में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन, वसा,खनिज लवण और विटामिन्स उचित मात्रा में उपलब्ध करायें। दुधारु पशुओं को आवश्यकतानुसार संतुलित आहार खिलाने के अतिरिक्त बाह्य परजीवियों से बचाकर रखें। अन्त: परजीवियों की दवा देें। बीमारियों से बचाव के टीके लगवायें और उनके रहन-सहन के लिए स्वच्छ और आरामदायक वातावरण उपलब्ध करायें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile