Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)फसल की खेती (Crop Cultivation)

छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

22 सितम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: मुख्यमंत्री श्री बघेल – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दल्लीराजहरा में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किए जाने की घोषणा की।

इस मौके पर उन्होंने दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण तथा अम्बेडकर लाईब्रेरी के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति भी दी। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी और छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए किसान संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि आपकी किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती-किसानी और किसान समृद्ध हो रहे है।

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों को 7 करोड़ का भुगतान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile