फसल की खेती (Crop Cultivation)

धान में शीथ ब्लाइट और बैक्टीरियल ब्लाइट का प्रकोप? ऐसे करें फसल का बचाव  

03 सितंबर 2026, नई दिल्ली: धान में शीथ ब्लाइट और बैक्टीरियल ब्लाइट का प्रकोप? ऐसे करें फसल का बचाव – धान की फसल में शीथ ब्लाइट, बैक्टीरियल ब्लाइट और बैक्टीरियल लीफ स्ट्रीक की समस्या दिखाई देने पर किसान समय पर नियंत्रण के उपाय अपना सकते हैं। आईसीएआर-केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ICAR-CRRI), कटक ने सितंबर 2026 के पहले पखवाड़े के लिए जारी कृषि सलाह में इन रोगों के नियंत्रण के लिए दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी दी है।

1-2 टिलर में शीथ ब्लाइट दिखे तो करें छिड़काव

संस्थान के अनुसार, धान की फसल में 1-2 टिलर पर शीथ ब्लाइट दिखाई देने पर दवा का छिड़काव किया जा सकता है। इसके लिए टेबुकोनाजोल 50% + ट्राइफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन 25% WG @ 0.4 ग्राम प्रति लीटर पानी या प्रोपिकोनाजोल 75% @ 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा हेक्साकोनाजोल 50% @ 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी या वैलिडामाइसिन 3L @ 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। छिड़काव के लिए प्रति एकड़ 200 लीटर घोल का इस्तेमाल करें और इसे 7-10 दिन के अंतराल पर दोहराएं।

बैक्टीरियल ब्लाइट में ऐसे करें बचाव

धान में बैक्टीरियल ब्लाइट या बैक्टीरियल लीफ स्ट्रीक की समस्या होने पर प्लांटोमाइसिन @ 1 ग्राम प्रति लीटर पानी के साथ कॉपर ऑक्सीक्लोराइड @ 1 ग्राम प्रति लीटर पानी मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इस घोल के लिए प्रति एकड़ 200 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture