Crop Cultivation (फसल की खेती)

जानिए गेंहू की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

Share

02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए गेंहू की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण – गेंहू की कीमतों में हुई वृध्दि, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 5.68 % की वृध्दि, वही पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 4.69% की वृध्दि देखी गई।

गेंहू रबी सीजन की प्रमुख खाद्यान्न फसल हैं। भारत में चावल के बाद गेहूं दूसरा सबसे महत्वपूर्ण भोज्य पदार्थ है। इसकी खेती भारत के लगभग सभी राज्यों में की जाती है।

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में गेंहू की औसत कीमत 2735.36 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

अगर इस महीने के गेंहू मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो नवंबर 2023 में सबसे अधिक गेंहू की कीमत कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। कर्नाटक मंडी में गेंहू का औसत रेट 3,956 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही महाराष्ट्र की मंडी में गेंहू का औसत रेट 3,698 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के गेंहू की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि अक्टूबर 2023 में और इस महीने यानि नवंबर 2023 में 5.68  प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में गेंहू के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि कर्नाटक में 48.67 प्रतिशत हुई हैं। कर्नाटक में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) गेंहू की औसत कीमत 2,661 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 3,956 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि मध्यप्रदेश में 2.26 प्रतिशत हुई हैं। मध्यप्रदेश में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) गेंहू की कीमत 2,524 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 2,581 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

नवंबर 2022 में क्या था गेंहू का मूल्य ?

नवंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की कीमत में पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के गेंहू की कीमतों की तुलना की जाये तो नंवबर 2022 और नवंबर 2023 में 4.69 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। वही नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में उड़ीसा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में गेंहू की औसत कीमतों में गिरावट देखी गई हैं। उड़ीसा में गेंहू की औसत रेट में 20 प्रतिशत, हरियाणा में 7.39 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 2.11 की गिरावट हुई हैं।

गेंहू की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें नवंबर 2023कीमतें अक्टूबर 2023कीमतें नवंबर, 2022% परिवर्तन(पिछले माह की तुलना में)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में)
बिहार2533243424734.072.43
छत्तीसगढ़2493229623598.585.68
गुजरात2753262726184.85.16
हरियाणा21302300 -7.39__
कर्नाटक39562661343348.6715.23
केरल  2139____
मध्य प्रदेश2581252424842.263.9
महाराष्ट्र3698356630013.723.23
दिल्ली का एनसीटी2738264626323.484.03
ओडिशा280035003000 -20-6.67
पंजाब 2203 ____
राजस्थान2544247824852.662.37
तेलंगाना23851981228520.394.38
उत्तर प्रदेश2451236324523.72-0.04
उत्तराखंड24912337 6.59__
पश्चिम बंगाल274228012838-2.11-3.38
औसत2735.362581.132630.69  

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements