Crop Cultivation (फसल की खेती)

जानिए सोयाबीन की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

Share

02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए सोयाबीन की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण – सोयाबीन की कीमतों में उछाल, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 6.35% की वृध्दि, परंतु पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 6.71% गिरावट देखी गई हैं।

सोयाबीन खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल हैं। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में सोयाबीन की औसत कीमत 5322.4 रूपये प्रति क्विंटल हैं। मणिपुर की मंडी में औसत रेट 11,181 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया है, जोकि पूरे भारत में सबसे अधिक हैं जिसका एक महत्वूपर्ण कारण मणिपुर राज्य में सोयाबीन की उपज और मंडी में कम आवक हैं। अगर मणिपुर मंडी का आकलन न करें तो भारत में सोयाबीन का औसत मूल्य 4671.444 हो जाता हैं।

अगर इस महीने के सोयाबीन मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो नवंबर 2023 में सबसे अधिक सोयाबीन की कीमत तेलंगाना और उत्तरप्रदेश की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। तेलंगाना मंडी में सोयाबीन का औसत रेट 4892 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही उत्तरप्रदेश की मंडी में सोयाबीन का औसत रेट 4820 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो सोयाबीन की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के सोयाबीन की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि अक्टूबर 2023 में और इस महीने यानि नवंबर 2023 में 6.358 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

इस महीने पिछले महीने की तुलना में सोयाबीन के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि आंध्रप्रदेश में 9.3 प्रतिशत हुई हैं। आंध्रप्रदेश में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) सोयाबीन की औसत कीमत 3,990 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 4,361 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि छत्तीसगढ़ में 3.26 प्रतिशत हुई हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) सोयाबीन की कीमत 4167 रूपये प्रति क्विंटल  थी जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 4303 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

नवंबर 2022 में क्या था सोयाबीन का मूल्य ?

नवंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो सोयाबीन की कीमत में पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में काफी गिरावट देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के सोयाबीन की कीमतों की तुलना की जाये तो नंवबर 2022 और  नवंबर 2023 में 6.71 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गई हैं।

सोयाबीन की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें नवंबर 2023कीमतें अक्टूबर 2023कीमतें नवंबर, 2022% परिवर्तन(पिछले माह की तुलना में)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में)
आंध्र प्रदेश43613990 9.3__
छत्तीसगढ़4303416747883.26-10.13
गुजरात4715440352937.09-10.92
कर्नाटक4759447551596.35-7.75
मध्य प्रदेश4712437552197.7-9.71
महाराष्ट्र4766446452946.77-9.97
मणिपुर111811112993820.4719.18
नगालैंड  5650____
राजस्थान4715439652607.26-10.36
तमिलनाडु  5050____
तेलंगाना4892459054316.58-9.92
उत्तर प्रदेश4820443054048.8-10.81
उत्तराखंड 41004901____
औसत5322.44956.275569.3  
जानिए सोयाबीन की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements