Crop Cultivation (फसल की खेती)

जानिए मक्का की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

Share

04 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए मक्का की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण – मक्का की कीमतों में आया उछाल, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 0.77% की मामूली वृध्दि, वही पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 6.04% वृध्दि देखी गई।

मक्का की खेती साल भर की जाती हैं। मक्का की फसल को साल में तीन बार ख़रीफ़ (जून से जुलाई), रबी (अक्टूबर से नवम्बर) और ज़ायद (फ़रवरी से मार्च) में उगाया जाता हैं। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश – भारत में मक्का के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में मक्का की औसत कीमत 2198.33 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

अगर इस महीने के मक्का के मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो नवंबर 2023 में सबसे अधिक मक्का की कीमत मणिपुर और उत्तराखंड की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। मणिपुर मंडी में मक्का का औसत रेट 3750 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही उत्तराखंड की मंडी में मक्का का औसत रेट 2300 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो मक्का की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में मामूली वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के मक्का  की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि अक्टूबर 2023 में और इस महीने यानि नवंबर 2023 में 0.77 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में मक्का के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि उत्तराखंड में 16.63 प्रतिशत हुई हैं। उत्तराखंड में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) मक्का की औसत कीमत 1,972  रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 2,300 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि मणिपुर में 0.0 प्रतिशत हुई हैं। मणिपुर में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) मक्का की कीमत 2,300 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (नवंबर 2023) भी 2,300 रूपये प्रति क्विंटल ही हैं।

नवंबर 2022 में क्या था मक्का का मूल्य ?

नवंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो मक्का की कीमत में पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के मक्का की कीमतों की तुलना की जाये तो नंवबर 2022 और नवंबर 2023 में 6.04 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। वही नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में सिर्फ हरियाणा और छत्तीसगढ़ राज्य की मंडी में गिरावट देखी गई हैं। हरियाणा में मक्का की औसत रेट में 8.28 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 0.66 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।

मक्का की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें नवंबर 2023कीमतें अक्टूबर 2023कीमतें नवंबर, 2022% परिवर्तन(पिछले माह की तुलना में)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में)
आंध्र प्रदेश2171200419048.3314.02
बिहार 20362094____
छत्तीसगढ़1956194819690.41-0.66
गुजरात2259222522341.531.12
हरियाणा202652272209-61.24-8.28
कर्नाटक2201209420705.116.33
मध्य प्रदेश1952178119179.61.83
महाराष्ट्र2093195719316.958.39
मणिपुर375037503400010.29
नगालैंड 7200 ____
दिल्ली का एनसीटी18842107 -10.58__
ओडिशा20051785159812.3225.47
पांडिचेरी 2179 ____
पंजाब 1995 ____
राजस्थान1901175518298.323.94
तमिलनाडु2189211220573.656.42
तेलंगाना2201206321176.693.97
उत्तर प्रदेश2087201020783.830.43
उत्तराखंड23001972207616.6310.79
औसत2198.332536.842098.87  
जानिए मक्का की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements