Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जानिए सोयबीन की फसल में लगने वाले कीट चक्र भृंग (गर्डल बीटल) से बचाव के उपाय

21 जून 2023, भोपाल: जानिए सोयबीन की फसल में लगने वाले कीट चक्र भृंग (गर्डल बीटल) से बचाव के उपाय – सोयाबीन की फसल में लगने वाले कीट चक्र भृंग (गर्डल बीटल) को सोयबीन तना छेदक के रूप में भी जाना जाता हैं। इस कीट की सुंडी मुलायम शरीर और काले सिर के साथ सफेद रंग की होती हैं। गर्डल बीटल मादा कीट वयस्क तना या शाखाओं पर दो गोलाकार छल्ले बनाती हैं और इन्ंही छल्लों के बीच में अंडे देती हैं। कीट द्वारा बनाये गए छल्ले तने पर स्पष्ट दिखाई देते हैं। यह कीट पौधे के तने में प्रवेश कर उसके आंतरिक भाग को खा जाती है, जिसके कारण पत्तियां सूख जाती हैं।  

सोयबीन की फसल को चक्र भृंग (गर्डल बीटल) कीट से बचाने के उपाय

·        थियाक्लोप्रिड  21.7 एस.सी. 750 मिली/हे या क्लोरेंट्रानिलिप्रोएल (कोराजन) का 150 मि.ली./हे. छिड़काव करें।

·        या बीटा सायफ्लोथ्रिन 8.5 प्रतिशत या इमिडाक्लोप्रिड 19.8 प्रतिशत / 350 मि.ली/हे. छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें