Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जानिए केले की किस्म ग्रांडे नैने (एएए) के उपयोग, अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता हैं इसको पसंद

29 दिसम्बर 2023, भोपाल: जानिए केले की किस्म ग्रांडे नैने (एएए) के उपयोग, अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता हैं इसको पसंद  – ग्रांडे नैने (एएए) केले की एक किस्म हैं। यह निर्यात बाजार के लिए सबसे उपयुक्त किस्म है। केले की किस्म ग्रांडे नैने (एएए) 11-12 महीने में पक जाती हैं। इसके गहर का वजन 30-35 किलोग्राम होता हैं। इसके एक गुच्छे के अंदर 200-220 केले होते हैं और एक हाथ में 8-10 केले पाये जाते हैं। 

केले की इस किस्म के फल की लंबाई 18-23 सेमी और मोटाई 12-13 सेमी होती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका उपयोग मिठाई और प्रसंस्करण के रूप में किया जाता हैं। इसके गूदा से ज्यादा छिलके का अनुपात बेहतरहोता है और बाजार में इसको अधिक पसंद किया जाता है। 

ग्रांडे नैने (एएए) के फल के गूदे का रंग हल्का पीला और मटमैला होता हैं। यह स्वाद में मीठा होता है। इसके फल जूस और वाइन उद्योगों के लिए अत्यधिक उपयुक्त होते हैं और अच्छी गुणवत्ता वाले जूस/वाइन का उच्च प्रतिशत प्राप्त करते हैं। इसके अलावा यह फल मिल्कशेक, हलवा और केले का पाउडर बनाने के लिए अत्यधिक उपयुक्त होते हैं जिनका उपयोग ‘बेबी फूड’, ‘चॉकलेट’ और’आइसक्रीम’ में किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)