Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स की मूंग किस्म ‘विराट शक्ति’

26 फरवरी 2024, नई दिल्ली: शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स की मूंग किस्म ‘विराट शक्ति’ – विराट शक्ति, शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स द्वारा विकसित मूंग की एक किस्म है। यह किस्म खस्ता फफूंदी और पीला मोजक वायरस के प्रति  सहनशील है। इसका पौधा फैला होता हैं, जिसकी ऊंचाई लगभग 60 से 65 सेंटीमीटर तक रहती है। इसकी फलियाँ लंबी होती हैं और प्रति फली में 13 से 14 दाने पाए जाते हैं।

मूंग की किस्म विराट शक्ति अधिक पक जाने पर चटकती नहीं है। इसके दाने बड़े, चमकदार और भारी होते है। यह जायद (ग्रीष्म), ख़रीफ़ और वसंत मौसम के लिए उपयुक्त हैं। इस किस्म के 1000 दानों का वजन 48 ग्राम होता हैं।

यह जायद (ग्रीष्म) मौसम मे 60 से 65 दिन में पक जाती हैं । वहीं खरीफ मौसम में यह पकने में 70-72 दिन का समय लेती हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)