Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

उत्तरप्रदेश के किसान गेंहू की फसल बोने से पहले निम्न बातों का रखे ध्यान

02 नवम्बर 2023, नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के किसान गेंहू की फसल बोने से पहले निम्न बातों का रखे ध्यान – देश के कई हिस्सों में खरीफ फसल की कटाई चल रही हैं। इसके बाद रबी सीजन की प्रमुख फसल गेंहू की शुरूआत हो जायेगी। गेंहू उत्तरप्रदेश के किसानों के लिए एक अहम फसल हैं। इसका कुल क्षेत्र पूरे भारत में पहले स्थान पर हैं। देश में गेहूं का सबसे अधिक उत्पादन 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होता है। देश के कुल खाद्यान उत्पादन में गेहूं का योगदान लगभग 37 प्रतिशत है।

उत्तरप्रदेश के किसानों को गेहूँ की अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए निम्न बातों पर ध्यान देना आवश्यक है-

खेत की तेयारी के लिए रोटावेटर हैरो का प्रयोग करे।

जीवांश खादों का प्रयोग अवश्य करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रजाति का चयन क्षेत्रीय अनुकूलता एवं समय विशेष के अनुसार करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

शुद्ध एवं प्रमाणित बीज की बुआई बीज शोधन के बाद की जाये।

संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के आधार पर सही समय पर उचित विधि से करें।

क्रान्तिक अवस्थाओं (ताजमूल अवस्था एवं पुष्पावस्था) पर सिंचाई समय से उचित विधि एवं मात्रा में करें।

गेहूँसा के प्रकोप होने पर उसका नियंत्रण समय से करें।

अन्य क्रियायें संस्तुति के आधार पर समय से पूरी करें।

तीसरे वर्ष बीज अवश्य बदल दें।

जीरोटिलेज एवं रेज्ड वेड विधि का प्रयोग करें।

कीड़े एवं बीमारी से बचाव हेतु विशेष ध्यान दिया जाय।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)