Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

नींबू की टहनियों और फलों पर दिख रहे भूरे जालीदार धब्बे? जाने इसका इलाज

27 जून 2025, नई दिल्ली: नींबू की टहनियों और फलों पर दिख रहे भूरे जालीदार धब्बे? जाने इसका इलाज – अगर आपके नींबू के बाग में टहनियों और फलों पर भूरे जालीनुमा धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह मामूली लक्षण नहीं है। दरअसल, यह Bacterial Canker नामक गंभीर रोग का संकेत हो सकता है, जो नींबू की फसल को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। समय रहते इलाज न किया गया तो पूरा बागान संक्रमित हो सकता है।

इस समस्या को लेकर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा के विशेषज्ञों ने किसानों को सटीक और व्यावहारिक समाधान सुझाया है।

पूसा वैज्ञानिकों की सलाह: अपनाएं यह तीन उपाय

Bacterial Canker एक जीवाणुजनित रोग है, जो नींबू की पत्तियों, टहनियों और फलों पर छोटे-छोटे भूरे धब्बों के रूप में दिखाई देता है। ये धब्बे धीरे-धीरे जालीदार रूप लेने लगते हैं और टहनियाँ सूखने लगती हैं। रोग बढ़ने पर फल गिरने लगते हैं और पौधों की उत्पादन क्षमता में भारी गिरावट आती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

1. संक्रमित टहनियों की छंटाई (Pruning):

सबसे पहले रोगग्रस्त टहनियों की तुरंत छंटाई करें और उन्हें खेत से बाहर निकालकर नष्ट कर दें। इससे रोग का प्रसार रुकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

2. Bordeaux मिश्रण का छिड़काव करें:

IARI के अनुसार, छंटाई के बाद तुरंत बोर्डो मिक्सचर (Bordeaux Mixture) का छिड़काव करना जरूरी है। यह एक पारंपरिक और असरदार फफूंदनाशक है जो नींबू के पेड़ों को संक्रमण से बचाता है।

बोर्डो मिक्सचर बनाने की विधि:

  • कॉपर सल्फेट (Copper Sulphate): 5 किलोग्राम
  • चुना (Lime): 5 किलोग्राम
  • पानी: 100 लीटर

इन तीनों को अच्छे से मिलाकर एक समान घोल तैयार करें और नींबू के पेड़ों पर संपूर्ण छिड़काव करें।

3. साफ-सफाई और निगरानी बनाए रखें:

रोग की रोकथाम के लिए खेत की नियमित निगरानी करें और रोग के शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत कार्रवाई करें।

किसानों के लिए सुझाव:

  • छंटाई करते समय साफ औजार का इस्तेमाल करें और हर पौधे के बाद औजारों को सेनिटाइज़ करें।
  • छिड़काव के लिए सुबह या शाम का समय चुनें, जब तापमान कम हो और धूप तेज न हो।
  • बारिश के मौसम में विशेष सावधानी रखें, क्योंकि इस समय रोग तेजी से फैलता है।

अगर नींबू के बाग में भूरे धब्बों की समस्या दिख रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। पूसा संस्थान द्वारा सुझाए गए इन उपायों को अपनाकर आप अपनी फसल को Bacterial Canker के कहर से बचाकर बेहतर उत्पादन ले सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com