Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

PM Kisan Yojana: सरकार कब देगी किसानों को 20वीं किस्त के 2000 रुपए? जानें तारीख और e-KYC की पूरी जानकारी

26 जून 2025, नई दिल्ली: PM Kisan Yojana: सरकार कब देगी किसानों को 20वीं किस्त के 2000 रुपए? जानें तारीख और e-KYC की पूरी जानकारी – देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर जल्द आ सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। खरीफ सीजन (जून-अक्टूबर) की बुआई शुरू हो रही है और इसी बीच सरकार की ओर से ₹2,000 की अगली किस्त जून 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

पिछली किस्त कब आई थी?

इस योजना की 19वीं किस्त सरकार ने 24 फरवरी 2025 को जारी की थी। उस समय करीब ₹22,000 करोड़ की राशि सीधे 9.8 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब किसान उम्मीद कर रहे हैं कि अगली किस्त जल्द उनके खातों में पहुंचे, ताकि वे धान, मक्का, कपास, मूंगफली, सोयाबीन और अरहर (तूर) जैसी खरीफ फसलों की बुआई के लिए तैयारी कर सकें।

PM-KISAN योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में दी जाती है और सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसका मकसद किसानों को खाद, बीज और सिंचाई जैसी जरूरतों के लिए मदद देना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसे मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?

कृषि मंत्रालय ने मई 2025 में एक सैचुरेशन ड्राइव चलाई थी, जिसके तहत सभी पात्र किसानों से कहा गया था कि वे समय रहते सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। 20वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

e-KYC कैसे करें?

किस्त का लाभ लेने के लिए e-KYC जरूरी है। इसके दो तरीके हैं:

ऑनलाइन e-KYC प्रोसेस:

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
“Farmers Corner” सेक्शन में e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
अपना आधार नंबर दर्ज करें
OTP के ज़रिए वेरीफाई करें

CSC सेंटर से e-KYC:

अगर ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं, तो नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाकर बायोमैट्रिक KYC करवा सकते हैं।

कैसे चेक करें कि किस्त मिलेगी या नहीं?

आप PM-KISAN पोर्टल पर जाकर यह देख सकते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं।

चेक करने का तरीका:

वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें
“Beneficiary Status” सेक्शन पर क्लिक करें
आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें
जानें कि आपका नाम सूची में है या नहीं
अगर आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो आप अपने नजदीकी कृषि अधिकारी या CSC सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com