Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

कृषि वैज्ञानिक ने बताई कपास उत्पादन बढ़ाने की दादा लाड़ विधि

29 जुलाई 2022, मंडलेश्वर (दिलीप दसौंधी): कृषि वैज्ञानिक ने बताई कपास उत्पादन बढ़ाने की दादा लाड़ विधि – सफेद सोने के लिए प्रसिद्ध निमाड़ में अधिकांश किसान अपने खेतों में कपास लगाते हैं। गत दिनों जैविक कपास उत्पादक किसानों को वसुधा स्वराज प्रा.लि. करही के सौजन्य से ग्राम भुदरी में भारतीय किसान संघ की महाराष्ट्र इकाई के वैज्ञानिक एवं कृषक श्री माउली कापसे द्वारा कपास की अधिक पैदावार लेने के लिए दादा लाड़ विधि की तकनीकी जानकारी दी गई।

जैविक कपास उत्पादक किसानों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम भुदरी के किसान श्री कैलाश पिता भगवान पाटीदार के खेत में आयोजित किया गया, जहाँ श्री कापसे ने दादा लाड़ विधि की विस्तार से जानकारी देकर बताया कि कपास को कितनी दूरी पर रखना चाहिए , किस प्रकार के कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए और किस समय किस प्रकार पौधों की टहनियों की छंटाई करना चाहिए, ताकि फसल का बढ़िया उत्पादन हो और किसानों को लाभ मिल सके।

श्री कापसे ने बताया कि हमे अपने खेतों को प्रकृति अनुसार नैसर्गिक रूप से विकसित करना चाहिए तथा जैविक दवाई ,खाद,और देशी बीजों का उपयोग करना चाहिए।किसान श्री कैलाश पाटीदार ने अपने खेत में हुए प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया। इस आयोजन में जैविक विभाग इंदौर से श्री शिवराज रघुवंशी, करही की टीम सहित कई किसान मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें