Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

खंडवा जिले में पशु बाजार अब पूर्व की भांति लगेंगे

21 दिसम्बर 2022, खंडवा: खंडवा जिले में पशु बाजार अब पूर्व की भांति लगेंगे – खंडवा जिले में पशु बाजार अब पूर्व की भांति लगेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग खण्डवा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा खण्डवा जिले में 14 अक्टूबर, 2022 को जारी आदेश को निष्प्रभावी घोषित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि खण्डवा जिले में लम्पी स्किन डिसिज के एक्टिव केस नहीं है। गौवंश पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। आईएसडी रोग के नए रोगी पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय में उपचार हेतु नहीं आ रहे हैं । उक्त स्थिति को देखते हुए अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े द्वारा सम्पूर्ण जिले में मवेशी हाट बाजार व पशु आवागमन पूर्व की भांति खोले जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें