Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

कलेक्टर ने पशु बाजार पर लगे प्रतिबंध को हटाया

28 दिसम्बर 2022, बड़वानी: कलेक्टर ने पशु बाजार पर लगे प्रतिबंध को हटाया – कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने जिले में लंपी वायरस के मद्देनजर लगे हुए पशु बाजार के प्रतिबंध को हटा दिया है। लेकिन उन्होंने यह निर्देश दिया है कि हाट बाजार में पशुओं को टीकाकरण के पश्चात ही ले जाया जाए ।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने 14 सितंबर 2022 को लंपी वायरस के मद्देनजर जिले में धारा 144 के तहत पशु बाजार को प्रतिबंधित किया था। जिले में लंपी वायरस का कोई एक्टिव केस नहीं होने तथा समस्त पशुओं का टीकाकरण होने से उन्होंने पशु बाजार पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि हाट बाजार में पशुओं को टीकाकरण के पश्चात भी ले जाया जाए ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें