Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में पशुपालकों को किया जागरूक

08 अक्टूबर 2025, शिवपुरी: शिवपुरी में पशुपालकों को किया जागरूक – पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 तक दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों से सीधा संपर्क स्थापित कर उन्हें पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

अभियान के प्रथम चरण में ऐसे पशुपालकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है जिनके पास 10 या अधिक गोवंशीय एवं भैंस वंशीय मादा पशु हैं। पशुपालन विभाग के ए.वी.एफ.ओ. एवं मैत्री गौ सेवकों द्वारा घर-घर जाकर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्हें उन्नत नस्ल सुधार तकनीक, संतुलित पशु आहार एवं नियमित टीकाकरण जैसी प्रक्रियाओं के लाभों से अवगत कराया जा रहा है, जिससे पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सके।

इसी क्रम में गत दिवस गो संवर्धन बोर्ड, भोपाल के रजिस्ट्रार एवं उपसंचालक भारत सुमन शर्मा द्वारा विकासखंड पिछोर के ग्राम चौमुहा तथा विकासखंड खनियाधाना के ग्राम इमलिया एवं ककरेला में पहुंचकर पशुपालकों से संवाद किया गया। उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और पशुधन विकास में शासन की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान डॉ.एच.के.ओझा विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी पिछोर, डॉ. लोकेन्द्र यादव विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी खनियाधाना, ए.वी.एफ.ओ. रवि लोधी, विवेक लहारिया तथा मैत्री गौ सेवक नंदराम अहिरवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें