Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राजस्थान में अनार फसल में ‘टिकरी’ बीमारी फैलने पर कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

07 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: राजस्थान में अनार फसल में ‘टिकरी’ बीमारी फैलने पर कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के बालोतरा एवं आसपास के अनार उत्पादक क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचाने वाली विभिन्न बीमारियों, विशेष रूप से ‘टिकरी’ रोग के मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और इसकी तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक को निर्देश दिया है कि एक विशेष वैज्ञानिक दल तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का मूल्यांकन करे। यह दल अनार की फसल में बीमारी फैलने के कारणों की पहचान करेगा, वर्तमान रोग प्रबंधन उपायों की समीक्षा करेगा और किसानों द्वारा अपनाई जा रही खेती तकनीकों का अध्ययन करेगा।

श्री चौहान ने कहा कि वैज्ञानिक दल की रिपोर्ट के आधार पर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें छंटाई (pruning), रोग नियंत्रण, उर्वरक एवं कीटनाशक के संतुलित उपयोग और आधुनिक बागवानी पद्धतियों को अपनाने जैसे उपाय शामिल होंगे, ताकि फसल को फिर से स्वस्थ किया जा सके और बीमारी की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को पूरी तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे अनार की गुणवत्ता और रोग प्रबंधन में सुधार कर सकें। इसके लिए ICAR-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (CIAH), बीकानेर; ICAR-राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केंद्र (NRC), सोलापुर; केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI), जोधपुर; तथा संबंधित कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ किसानों को मार्गदर्शन देंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री चौहान ने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों से संभव है, जिसमें केंद्र एवं राज्य के कृषि और उद्यानिकी विभाग, अनुसंधान संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) मिलकर कार्य करें। उन्होंने पुनः दोहराया कि सरकार किसानों की समस्याओं को शीघ्र और वैज्ञानिक तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उनकी उत्पादकता और आय में निरंतर वृद्धि हो सके।


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture