Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

गोपाल पुरस्कार के लिए आवेदन 25 जनवरी से 6 फरवरी तक

21 जनवरी 2023, खरगोन: गोपाल पुरस्कार के लिए आवेदन 25 जनवरी से 6 फरवरी तक – पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष भी जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ. एलएस बघेल ने बताया कि जिन पशुपालकों की देशी निमाड़ी नस्ल की गाय प्रतिदिन 4 लीटर व भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन कर रही है। उन गायों की टैगिंग युनिक आईडी से एवं उसकी समस्त जानकारी इनाफ पोर्टल पर दर्ज हो, वे अपने निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्थाओं से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

प्राप्त आवेदन पत्रों में से समिति द्वारा वरीयता के आधार पर अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 10 निमाड़ी गायों एवं 10 भारतीय उन्नत गायों का प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन 25 जनवरी से 6 फरवरी तक विकासखण्ड मुख्यालय पर कार्यरत पशु चिकित्सालय में आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तर पर जिला स्तरीय गोपाल पुरूस्कार प्रतियोगिता 10 फरवरी से 12 फरवरी के मध्य जिला कार्यालय कैम्पस सनावद रोड खरगोन में आयोजित की जाएगी।

चयनित गायों को किया जाएगा पुरस्कृत – जिला स्तर पर सम्मिलित 10 निमाड़ी गायों व 10 भारतीय उन्नत नस्ल की गायों की प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता 03 निमाड़ी गायों 03 भारतीय उन्नत नस्ल की गायों को प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार तथा तृतीय स्थान के लिए चयनित गाय के लिए 21 हजार का ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिये गोवंश की टेगिंग युनिक आई.डी. से एवं उसकी समस्त जानकारी इनाफ पोर्टल पर दर्ज होना आवश्यक होगा। 6 फरवरी के बाद आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किये जायेगे। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए अपनी निकटस्थ संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )