मध्यप्रदेश: गौवंश को लू से बचाने के लिए प्रशासन सख्त, गौशालाओं में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
13 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: गौवंश को लू से बचाने के लिए प्रशासन सख्त, गौशालाओं में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश – उप संचालक, सचिव जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति भोपाल डॉ.अभिजीत शुक्ला ने बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते जिले की सभी गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को गौवंश को लू से बचाव की लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जारी गाइड लाइन अनुसार गौशालाओं में गौवंश को छायादार स्थान पर रखने, गौशाला में 24 घंटे ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, पेयजल में हल्का नमक या इलेक्ट्रोलाईट मिलाना, गौशालाओं के दरवाजों और खिंडकियों पर गीले टाट या जूट की बोरी लगाकर गर्म हवा के प्रवेश को रोका जाए, गौशाला में पंखे और एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था, गौशाला में दिन में 2 से 3 बार पानी का छिड़काव करने और फर्श को ठंडा रखना, गौवंशों के आहार में हरा चारा, मिनरल मिक्सचर और नमक शामिल किया जाए, दोपहर के समय गौवंश को बाहर न निकाला जाए, लू के लक्षण दिखाई देने पर तुंरत नजदीकी पशु चिकित्सक / नोडल अधिकारी से संपर्क किया जाए एवं गौशाला में पर्याप्त भूसा भंडारण और हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, गौशाला में क्षमता से अधिक गौवंश न रखे जाएं।
उप संचालक डॉ. शुक्ला गौशालाओं का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही को सुनिश्चित करवा रहे है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

