Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

योजनाओं के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा दिया जाए- डीएम

12 फ़रवरी 2025, श्योपुर: योजनाओं के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा दिया जाए- डीएम –  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि श्योपुर जिले में पशुपालन की व्यापक संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन की योजनाओं के माध्यम से बढ़ावा देने का कार्य किया जाए । मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना तथा पशुपालन केसीसी के माध्यम से क्षेत्र में पशुपालकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए दुग्ध उत्पादन को बढाने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जाए । वे मंगलवार को पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अंतर्गत पशु चिकित्सालय परिसर श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय पशु कल्याण जागरूकता शिविर एवं  संगोष्ठी  कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान विजयपुर विधायक श्री मुकेश मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन अपनाकर किसान अपनी अतिरिक्त आजीविका  बढ़ा  सकते हैं । उन्होने कहा कि पशुपालन व्यवसाय एक नकदी व्यवसाय है, जिसमें दुग्ध उत्पादन कर उसके विक्रय से प्रतिदिन आमदनी की जा सकती है। शिविर के दौरान आचार्य विद्या सागर गौ संवर्धन योजना में श्री गुरूदेव सिंह, मुर्रापालन योजना में श्री रामलखन माहौर को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसके साथ ही श्री छोटूलाल मीणा तथा श्री रामरूप मीणा को पशुपालन केसीसी से लाभान्वित किया गया।

गौ मैत्री योजना में श्री विष्णु बाथम एवं श्री चेतन्य शर्मा को कृत्रिम गर्भाधान किट प्रदान की गई। पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अंतर्गत आयोजित उक्त शिविर के दौरान  पशुओं का टीकाकरण एवं उपचार भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर जिला स्तरीय गौपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री हरेन्द्र राजावत, सदस्य श्री अजय शर्मा, श्योपुर विधायक प्रतिनिधि डॉ शहजाद अली, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ सुभाष बाबू दौहरे, सहायक संचालक मत्स्य श्री बीपी झसिया, कृषि वैज्ञानिक श्री कायम सिंह, महाकालेश्वर गौशाला प्रबंधक श्री दिनेश कुशवाह सहित संत श्री आशाराम गौशाला ढेगदा एवं रानीपुरा के प्रबंधक तथा शासकीय गौशालाओं के अध्यक्ष, पशुपालक आदि उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com