Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

कृषि मंत्री ने बहल में की हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र की शुरुआत

07 जुलाई 2023, चण्डीगढ: कृषि मंत्री ने बहल में की हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र की शुरुआत – हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों की आयबढ़ाने में पशुपालन और मछली पालन का अहम योगदान है। किसानों की आय बढाकर समृद्धबनाना सरकार का लक्ष्य है।

कृषि मंत्री आज भिवानी के बहल के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र की शुरुआत करने के उपरांतउपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

श्री दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के लक्ष्य अनुसार हरियाणा में बखूबी काम किया जा रहा है।बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गन्नौर में दुनिया की सबसे बड़ी मंडी की स्थापना कीजा रही है। लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस मंडी में करीब 40 हजारकरोड़ रुपये का सालाना व्यापार होगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई, कृषि, बागवानी तथा पशुपालन, मछली पालन के बजट में कई गुणा बढोतरी की गई। हरियाणा में प्रतिवर्ष 2 हजार करोड़ रुपयेकी मछली का उत्पादन किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देशभर में दूसरे नंबर पर हैऔर प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं|

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। हरियाणा के 90 प्रतिशतगांवों में 24 घंटे तक बिजली दी जा रही है। हरियाणा में सबसे अधिक फसलें एमएसपी परखरीदी जा रही हैं। सूरजमुखी के भी सरकार ने देश में सबसे बेहतर भाव दिए हैं। उन्होंने कहा किनहरों का सुधारीकरण कर टेल तक पूरा पानी पहुंचाया गया है। इसके अलावा प्रदेश में पशुधनबीमा योजना लागू की गई जिससे पशुपालक का जोखिम कम हुआ है तथा पशुपालक कोकरीब 65 करोड़ बीमा क्लेम भी दिया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री दलाल ने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए सरकार ने पुलिस के डॉयल 112 की तर्जपर शीघ्र ही एक नंबर जारी करने का निर्णय लिया है। जिसके डायल करने से बीमार या घायलपशु को मौके पर ही उपचार मुहैया करवाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए प्रदेशभर में 200 पशुएंबुलेंस खरीदने की योजना बनाई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की फसल खराब होने पर सरकार द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है।इस प्रकार गरीबों को बिन मांगे सरकार की योजनाओं का लाभ देकर किसान हितैषी होने काप्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ-सबका विश्वास के साथ बिना किसीभेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाये जा रहे है।

कृषि मंत्री ने जिले के गांव दमकोरा में मानव सेवा संस्थान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने गांवगोकलपुरा में निर्माणाधीन पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया और उपस्थितएचएयू के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अनाज भंडारण के लिएबनाए जा रहे गोदामों का भी निरीक्षण किया।

\

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )