Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

नेशनल कामधेनू ब्रीडिंग सेंटर का लोकार्पण

Premsingh-patel

22 फरवरी 2022, भोपाल । नेशनल कामधेनू ब्रीडिंग सेंटर का लोकार्पण – पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कीरतपुर में नेशनल कामधेनू ब्रीडिंग सेंटर की नवीन निर्मित गाय एवं भैंसों के शेडों का लोर्कापण किया। इस मौके पर अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम श्री जसमंत सिंह जाटव और विधायक श्री सीताशरण शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों ने शेड का अवलोकन एवं भारतीय नस्ल की 13 गाय एवं भैंसों की 4 नस्लों का अवलोकन किया।

पशुपालन मंत्री भारत की विभिन्न क्षेत्रों की नस्लों का संवर्धन एवं संरक्षण कार्य की प्रशंसा की। प्रबंध संचालक डॉ. एच.वी.एस. भदौरिया ने नेशनल कामधेनू ब्रीडिंग सेंटर परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो नस्ल विलुप्त हो रही हैं, उनका संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री जे.एन कंसोटिया भी उपस्थित थे। संचालक पशुपालन डॉ. आर.के. मेहिया ने आभार माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्ट्राबेरी, पपीते की मिठास से 1 एकड़ से 8 लाख कमाते हैं सौदान सिंह

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें