Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

बालाघाट जिला सहकारी बैंक ने पशुपालकों को 95 लाख का ऋण स्वीकृत किया

15 जनवरी 2022, बालाघाट ।  बालाघाट जिला सहकारी  बैंक ने पशुपालकों को 95 लाख का ऋण स्वीकृत किया – केसीसीधारी कृषको को पशुपालन हेतु कार्यशील पूंजी साख सीमा स्वीकृति योजना में  बालाघाट जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के पात्र पशुपालकों को कार्यशील पूंजी मंजूर की गई है।  डॉ गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर व बैंक प्रशासक के निर्देशन में राजीव सोनी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट द्वारा शाखा बैहर, वारासिवनी, खैरलांजी, भानेगांव, खमरिया, मुख्य शाखा बालाघाट की समितियों के लगभग 410 पशुपालकों को लगभग राशि 95 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है।

इसी तारतम्य में राजीव सोनी प्रभारी सीईओ ने बताया कि 15 जनवरी को डॉ पी.के. अतुलकर पशु चिकित्सा सेवाए बालाघाट द्वारा बैंक मुख्यालय पहुंचकर श्री मिश्रा कलेक्टर बालाघाट के निर्देशानुसार केसीसीधारी कृषको को पशुपालन हेतु कार्यशील पूंजी साख सीमा स्वीकृति के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी बैंक मुख्यालय, गणेश बागरे सहायक पशु छेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर 30 हजार रूपये हेक्टेयर मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile