Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालकों के लिए जौ की नई किस्म

टीकमगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, टीकमगढ़, में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन जौ का डॉ. बी.एस. किरार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. खरे, वैज्ञानिकों द्वारा विगत दिवस गांव कुण्डेश्वर एवं जमडार में विक्रम सिंह यादव, सुख सागर यादव, राजेन्द्र नायक एवं रघुनाथ सिंह के खेतों पर जौ प्रदर्शनों का कृषकों के साथ भ्रमण किया गया। यह प्रदर्शन आई.सी.ए.आर. गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल (हरियाणा) से जौ की नई किस्म आर.डी. 2899, के 12 प्रदर्शन प्राप्त हुये। यह किस्म सीमित सिंचाई में अधिक उत्पादन देने वाली किस्म है। जौ की नई किस्म पशुपालक कृषकों के लिये अधिक लाभदायक होगी। वर्तमान फसल की स्थिति एवं कृषकों से चर्चा के अधार पर उत्पादन का अनुमान 16 से 20 क्ंिव. प्रति एकड़ तक लगाया जा रहा है।