Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर 30 हजार रुपये हेक्टेयर मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का लिया जायजा

15 जनवरी 2022, भोपाल ।  50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर 30 हजार रुपये  हेक्टेयर मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री श्री चौहान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए किसानों को इस दुख की घड़ी में संकट के पार निकालेंगे। फसलों को हुए नुकसान की राहत राशि एवं बीमा राशि का किसानों को शीघ्र भुगतान करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के अशोकनगर , निवाड़ी ,विदिशा  जिलों में  प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया । प्रभावित फसलों को देखने मुख्यमंत्री श्री चौहान धनिया , गेहूं के  खेतों में भी गए । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाहर से फसलें हरी दिखती हैं पर खेत में अंदर जाकर देखो तो कुछ नहीं बचा है। प्रदेश में जहाँ-जहाँ भी फसलों को नुकसान पहुँचा है, उसकी भरपाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों के दुख दर्द में शामिल होने के लिए आपके पास  आया हूँ। मैं किसानों की परेशानी को भली भांति जानता हूँ। किसान अपने पसीने से फसलों को सींचता है, तभी अन्न का दाना मिल पाता है। इसी बीच यदि फसलों पर प्राकृतिक आपदा का कहर बरसता है तो फसलें चौपट हो जाती हैं। इससे किसानों के सपने चकनाचूर हो जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसलों को जो नुकसान पहुँचा है, उसकी भरपाई राहत राशि तथा बीमा राशि दिलाकर पूरी की जाएगी।

सर्वे 18 जनवरी तक हो जाए , फसल बीमा का 25 प्रतिशत एडवांस मिलेगा

मुख्यमंत्री ने  सागर , भोपाल संभाग के अधिकारीयों  को निर्देश दिये कि फसलों के नुकसान के सर्वे का कार्य 18 जनवरी तक पूर्ण कराया जाए। सर्वे का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ हो। सर्वे उपरांत सूची पंचायतों में लगाई जाए, जिससे संबंधित किसान भी अवगत हो सकें। यदि किसी को आपत्ति हो तो उसका निराकरण किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन किसानों का 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है, उन किसानों को 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि दिलाई जाएगी। साथ ही फसल बीमा में फसलों को नुकसान हुआ है उसमें 25 प्रतिशत एडवांस राशि तथा शेष 75 प्रतिशत राशि फसल आकलन के उपरांत दिलाई जाएगी। ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव, सांसद डॉ. के.पी. यादव, अशोकनगर विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण उपाध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव, कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती आर. उमामहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदोरिया सहित संबंधित अधिकारी जन-प्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: सरसों फसल को लेकर किसानों में दिखा उत्साह

वीटावैक्स पॉवर ही है सम्पूर्ण बीजोपचारक