Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

हरियाणा में गौशालाएं नस्ल सुधार के लिए आगे आएं- कृषि,पशुपालन मंत्री श्री दलाल

21 अप्रैल 2022, चंडीगढ़ ।  हरियाणा में गौशालाएं नस्ल सुधार के लिए आगे आएं- कृषि,पशुपालन मंत्री श्री दलाल – हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने जिला फतेहाबाद में अपने दौरे के दौरान श्री कृष्ण प्रणामी गौवंश अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया और गौशाला के प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा कृषि मंत्री ने आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि व्यक्तियों का हालचाल जाना भी जाना। इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री डीपी वत्स, विधायक श्री दुड़ाराम भी साथ थे।
 

कृषि मंत्री ने कहा कि मानव सेवा और गौ सेवा सबसे उत्तम सेवा है। कृषि मंत्री ने संस्थान के प्रबंधकों से गौशालाओं में नस्ल सुधार के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि गौशालाएं नस्ल सुधार के लिए आगे आएं, इस कार्य में सरकार भी उनकी हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। कृषि मंत्री ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और कहा कि गौशालाएं गऊ के गोबर, मूत्र से बनने वाले उत्पाद बनाकर आमदनी कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी उपकरण पर सरकार भी सब्सीडी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं गोबर गैस प्लांट लगाएं, उसके लिए गौसेवा आयोग द्वारा सहायता दी जाएगी। गौशाला में गौ-आधारित प्रोडक्ट देखकर कृषि मंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने स्वामी सदानंद महाराज जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज के अंदर मानव सेवा और गौ सेवा की अलक जगाकर सेवा भावना का कार्य कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों के लिए ईआरसीपी जरूरी : मुख्यमंत्री  गहलोत

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile