Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

गौवंश के अवैध परिवहन पर एक ट्रक वाहन राजसात

6 अगस्त 2022, सागर ।  गौवंश के अवैध परिवहन पर एक ट्रक वाहन राजसात – जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक आर्य ने गौवंश के अवैध परिवहन करने पर एक वाहन के राजसात करने की कार्रवाई की है। उन्होंने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर की है।

27 फरवरी 2022 को थाना प्रभारी महाराजपुर अंतर्गत एन.एच. 44 फोरलाईन पर पर्रस गांव के पास  एक टाटा ट्रक क्रमांक आर जे-14-जीई-3075 के एक्सीडेन्ट के  दौरान 67 नग जीवित बछड़े 01 नग मृत गौवंष मवेषी पाये जाने पर म.प्र गौवंष वध प्रतिषेध नियम 2012 नियम (5) के अंतर्गत जब्तशुदा वाहन को राजसात किये जाने की कार्यवाई की गई है।

जिला दण्डाधिकारी ने थाना प्रभारी महाराजपुर को आदेषित किया है कि जप्तषुदा वाहन को जिला नाजिर को सौंपे। प्रभारी अधिकारी जिला नजारात को आदेशित किया गया है कि वे वाहन को प्राप्त कर नियमानुसार आम नीलामी द्वारा विक्रय कर प्राप्त राषि को शासकीय कोष में जमा करें।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें