Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

गोपाल रत्न अवॉर्ड के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन करें

7 अक्टूबर 2021, इंदौर ।  गोपाल रत्न अवॉर्ड के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन करें – उप संचालक पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021- 22 के लिए तीन श्रेणियों में गोपाल रत्न अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सर्वोत्तम पशुपालक, ऐसे पशुपालक जो भारतीय देसी नस्ल की गायों का पालन कर रहे हैं, सर्वोत्तम कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता अवार्ड एवं सर्वोत्तम दुग्ध सहकारी समिति, दुग्ध उत्पादन कंपनी उक्त तीन श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2021 तक वेबसाइट www.dahd.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन की संपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं।