Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रयोगशाला में उच्च तकनीक के प्रयोग से 90% बछिया पैदा होंगी

20 अगस्त 2024, सीहोर: प्रयोगशाला में उच्च तकनीक के प्रयोग से 90% बछिया पैदा होंगी – केंद्रीय बीज उत्पादन संस्थान, भोपाल स्थित सेक्स सोर्टेड वीर्य उत्पादन लैब में की जा रही नवीन तकनीकी के उपयोग से 90 प्रतिशत बछिया पैदा हो रही हैं। प्रयोगशाला में 2 लाख डोज (स्ट्रा) प्रतिवर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो रही है, अपितु उत्तम नस्ल का गोवंश तैयार हो रहा है। भारतीय देशी नस्लों का संरक्षण भी किया जा रहा है।

केंद्रीय बीज उत्पादन संस्थान, भोपाल में सेक्स सोर्टेड वीर्य उत्पादन लैब, फ्रोजन सीमन उत्पादन लैब और दुग्ध बुल मदर फार्म का निरीक्षण किया और वहां की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवीन प्रयोगों के लिए चिकित्सकों, प्रबंधकों और सभी संबंधितों की सराहना की गई ।

फ्रोजन सीमन उत्पादन लैब के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहां 14 विभिन्न नस्लों की गाय – भैंस के वीर्य का उत्पादन किया जाता है। प्रयोगशाला में उच्च अनुवांशिकता गुणवत्ता वाले 200 से अधिक सांड हैं, इनमें जाफराबादी, मुर्रा, साहिवाल, गिर, थारपारकर मालवी, निमाड़ी सांड गिर एवं साहीवाल शामिल हैं। यह सफलतम प्रयोगशाला है, जिसमें नस्ल सुधार के अंतर्गत 400 से अधिक वत्स उत्पादित किए जा चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com