Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, अब तक 15 वाहन व 3800 पैकेट धान जप्त

10 जनवरी 2024, गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, अब तक 15 वाहन व 3800 पैकेट धान जप्त – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से लगातार की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक लेकर धान उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले धान की रोकथाम एवं कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

एसडीएम देवभोग सुश्री अर्पिता पाठक ने बताया कि विगत 3 दिनों में तीन गाड़ियां सहित लगभग 200 पैकेट धान जप्त किया गया है। इनमें दो पिकअप एवं एक ट्रैक्टर शामिल है।

3800 पैकेट धान व 15 वाहन जप्त कर की कार्यवाही

एसडीएम ने बताया कि देवभोग अनुभाग में धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण करने पर अब तक लगभग 3800 पैकेट धान एवं 15 वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई है। साथ ही चेकपोस्ट पर चौबीस घंटे ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों की टीम द्वारा वाहनों की सतत् जांच की जा रही है। जिसके मद्देनजर अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण में कमी आई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
ओडिशा सीमा पर 15 चेकपोस्ट

उन्होंने बताया कि देवभोग अनुभाग में ओडिशा सीमा पर 15 चेकपोस्ट बनाया गया है। इनमें कैटपदर, धूपकोट, नागलदेही, खुटगांव, सागौनभाड़ी, खोकसरा, झिरीपानी, केन्दुबन, कोदोभांठा, उसरीपानी, बरही, अमाड़ मगररोड़ा, पोटापारा एवं ठीरलीगुड़ा शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा अन्य प्रांत से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)