Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

80 हज़ार पशुओं को लगा लम्पी स्कीन रोग प्रतिबंधात्मक टीका

18 जुलाई 2023, देवास: 80 हज़ार पशुओं को लगा लम्पी स्कीन रोग प्रतिबंधात्मक टीका – श्री प्रदीप कुमार ,पशुपालन अधिकारी, देवास ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा जिले में पशुओं का लम्पी स्कीन रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में रोग संभावित क्षेत्रों का चयन कर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के अब तक लगभग 80 हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया है। उन्‍होंने बताया कि जिले में पशुओं को अन्य रोगों से बचाव के लिए भी टीके लगाये जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष लम्पी स्कीन संक्रामक रोग से पशु रोगग्रस्त हो गए थे और कई पशुओं की मृत्यु भी हो गई थी। इसलिए इस वर्ष पशुपालन विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर रोग संभावित क्षेत्रों का चयन कर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि अन्य पशुओं में इसका संक्रमण न फैले।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile